{"_id":"69579f76c5368e978f0937b8","slug":"four-youths-lured-away-two-sisters-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सगी बहनों को बहला-फुसलाकर ले गए चार युवक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सगी बहनों को बहला-फुसलाकर ले गए चार युवक, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 02 Jan 2026 04:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 Jan 2026 04:06 PM IST
सार
दो युवक अन्य दो साथियों के साथ आए और दो सगी बहनों को अपने साथ ले गए। मां ने अपनी बेटियों को शादी करने करने के लिए बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के एक गांव में 29 दिसंबर की रात को चार युवक दो लड़कियों को उनके घर से बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर मुरसान पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का कहना है कि 29 दिसंबर को उनकी 16 वर्षीय बेटी और 26 वर्षीय शादीशुदा बेटी उनके साथ सो रही थीं। इसी दौरान दो युवक सचिन और गोपाल अपने दो अज्ञात साथियों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर उनके घर पहुंचे। सचिन उसके बेटे के साथ काम करता था। जिसके कारण उसका घर पर आना जाना रहता था।
विज्ञापन
आरोप है कि सचिन व गोपाल महिला की दोनों बेटियों को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि चारों युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन