फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four trains on the Mathura-Kasganj rail section will remain cancelled today.

Hathras News: मथुरा-कासगंज रेलखंड पर आज निरस्त रहेंगी चार ट्रेनें

Sat, 10 Oct 2026 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four trains on the Mathura-Kasganj rail section will remain cancelled today.
मथुरा जंक्शन और भूतेश्वर स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को मथुरा-कासगंज रेलखंड पर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इससे हाथरस सिटी स्टेशन सहित इस रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं, एक जोड़ी ट्रेनों का संचालन मथुरा जंक्शन के बजाय मथुरा कैंट स्टेशन से किया जाएगा। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि शनिवार को कासगंज से अछनेरा जाने वाली ट्रेन संख्या 55331 और अछनेरा से कासगंज आने वाली ट्रेन संख्या 55332 निरस्त रहेंगी। इसके अलावा कासगंज से आगरा फोर्ट जाने वाली ट्रेन संख्या 55333 और आगरा फोर्ट से कासगंज आने वाली ट्रेन संख्या 55334 का संचालन भी नहीं होगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के निरस्त होने से हाथरस सिटी स्टेशन से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों के साथ ही मुरसान, मेंडू, हाथरस रोड और रति का नगला जैसे छोटे स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed