फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four people infected, including their deputy chief veterinarian and his daughter

उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, उनकी बेटी सहित चार लोग संक्रमित

Tue, 20 Apr 2021 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four people infected, including their deputy chief veterinarian and his daughter
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप फिर से बढ़ रहा है। एक उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी और उनकी बेटी और एक शिक्षामित्र सहित एक महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इनका उपचार निरंतर जारी है। लगातार कोरोना संक्रमितों के सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है।
उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगी थी। ड्यूटी के बाद इनकी तबियत लगातार खराब होती गई। उपमुख्यचिकित्साधिकारी ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को अपनी कोरोना जांच आगरा के एक चिकित्सालय में कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की भी कोरोना जांच कराई तो वह भी कोरोना संक्रमित पाई गई।
विज्ञापन

दोनों का उपचार लगातार जारी है। इधर, सीएचसी के चिकित्सक डॉ. प्रेमपाल के मुताबिक सहपऊ ब्लॉक के एक विद्यालय की 38 वर्षीय शिक्षामित्र ने जब अपनी कोरोना जांच सीएचसी पर कराई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। इसके अलावा गांव कजरौठी की एक 43 वर्षीय महिला भी आगरा में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह लगातार कोरोना संक्रमितों के सामने आने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, स्वास्थ्य महकमे की टीम भी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लगातार उन्हें जागरूक करने में जुटी हुई है। डॉ. प्रेमपाल के नेतृत्व में टीम लगातार कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कर रही है और ग्रामीणों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed