{"_id":"613103768ebc3e01e45b9bfb","slug":"four-accused-appeared-in-court-in-hathras-rape-murder-case-amidst-tight-security-next-hearing-on-nine","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी, नौ को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी, नौ को अगली सुनवाई
Thu, 02 Sep 2021 10:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:31 PM IST
सार
गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों को पुलिस अलीगढ़ जेल से न्यायालय में लाई। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात रही। सीबीआई की ओर से वकील अनुराग मोदी के साथ-साथ वादी पक्ष की ओर से उनकी वकील सीमा कुशवाहा भी आई।
विज्ञापन
चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से कोर्ट लाया गया, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई। बिटिया का भाई भी सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच न्यायालय आया और वहां उसकी गवाही हुई। सीबीआई के वकील के अलावा वादी पक्ष की ओर से सीमा कुशवाहा भी सुरक्षा के बीच न्यायालय आई। अब न्यायालय ने इस प्रकरण में अगली सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को चंदवा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया था। इस युवती ने दिल्ली के एक अस्पताल में कुछ दिन बाद दम तोड़ दिया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। युवती की मौत से पहले ही पुलिस ने इस कांड के चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू और लव कुश को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
यह चारों अभी भी अलीगढ़ जेल में बंद हैं। इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी और चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में दाखिल किया था। इसी न्यायालय में मामले की सुनवाई चल रही है। पिछले दिनों हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मामले की कहीं और सुनवाई से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों को पुलिस अलीगढ़ जेल से न्यायालय में लाई। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात रही। सीबीआई की ओर से वकील अनुराग मोदी के साथ-साथ वादी पक्ष की ओर से उनकी वकील सीमा कुशवाहा भी आई। बिटिया का भाई भी सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय पहुंचा, वहां उसकी गवाही हुई। अभियुक्तों की ओर से उनके अब वकील मुन्ना सिंह भी मौजूद रहे। अब न्यायालय ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तिथि नियत की है।