{"_id":"5d7be3b68ebc3e01451c1224","slug":"former-transport-in-charge-of-school-carrying-check-of-53-lakhs-arrested-hathras-news-ali2134880108","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 लाख का चैक ले जाने वाला बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल का पूर्व ट्रांसपोर्ट इंचार्ज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 लाख का चैक ले जाने वाला बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल का पूर्व ट्रांसपोर्ट इंचार्ज गिरफ्तार
विज्ञापन
53 लाख का चेक ले जाने वाला स्कूल का पूर्व ट्रांसपोर्ट इंचार्ज गिरफ्तार
बल्लभगढ़ की एक्सिस बैंक से रुपये निकालना चाहता था आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व यातायात इंचार्ज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पर डुप्लीकेट चाभी बनवाकर अलमारी में रखे ब्लैंक चेक पार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।
उल्लेखनीय है कि बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी कमल शर्मा ने इगलास निवासी स्कूल के यातायात इंचार्ज सत्यप्रकाश पर डुप्लीकेट चाबी से अलमारी में रखे चेयरमैन के हस्ताक्षर का ब्लैंक चेक पार करने का आरोप लगाया था।
इस बात की जानकारी बल्लभगढ़ की एक्सिस बैंक से कन्फर्मेशन के लिए आए फोन के बाद हुई थी, जिसके बाद एसपी से प्रशासनिक अधिकारी और स्टाफ ने पूरे मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी यातायात इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।