फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Forecast of clear weather for five days; complete the crop harvest.

Hathras News: पांच दिन तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान, फसलों की कटाई कर लें

Sat, 11 Apr 2026 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Forecast of clear weather for five days; complete the crop harvest.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद विवि कानपुर द्वारा जिले के लिए आगामी पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान और कृषि परामर्श जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार 15 अप्रैल तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसानों को दी गई सलाह में कहा गया है कि यह मौसम गेहूं, चना, मटर, मसूर और अरहर जैसी पकी हुई फसलों की कटाई के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन




किसान गेहूं की कटाई के बाद बंडल अवश्य बांधें ताकि तेज हवा से फसल उड़े नहीं। थ्रेशिंग शाम या रात में हवा शांत होने पर करना बेहतर होगा। भिंडी, मक्का, उड़द, मूंग और कद्दूवर्गीय सब्जियों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। आम के बागों में फलों को गिरने से बचाने के लिए सिंचाई करें। टमाटर, फूलगोभी और हरी पत्तेदार सब्जियों को तुरंत बाजार भेजें।
विज्ञापन




इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जो सामान्य से थोड़ा कम रहेगा। न्यूनतम आर्द्रता गिरकर 8 फीसदी तक जा सकती है, जिससे हवा में शुष्कता बढ़ेगी। उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं की गति 8 से 17 किमी/घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed