फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Food department raids factory, takes samples

Hathras News: फैक्टरी पर खाद्य विभाग का छापा, नमूने लिए

Fri, 20 Feb 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 20 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Food department raids factory, takes samples
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को ढकपुरा रोड स्थित फैक्टरी पर छापा मारा। संदिग्ध प्रतीत होने पर नमूने लिए गए तथा स्ट्रटेड स्नेक्स पैलेट के 178 कट्टे सीज कर कारोबारी के ही सुपुर्द कर दिए गए। कार्रवाई से आसपास के फैक्टरी संचालकों में भी खलबली मची रही।
विज्ञापन







सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विभागीय टीम ढकपुरा रोड स्थित बाबा फूड प्रोडक्ट्स पर पहुंची। मौके पर धीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय उपस्थित मिले। बिक्री के लिए तैयार किए जा रहे आलू चिप्स, चिप्स में प्रयोग हो रहे सीजनिंग मसाला, स्ट्रटेड स्नेक्स पैलेट एवं प्रयोग हो रहे रिफाइंड सोयाबीन आयल के नमूने संदेह के आधार पर लिए गए।
विज्ञापन







टीम ने मौके पर मिले स्ट्रटेड स्नेक्स पैलेट के 178 कट्टे नमूनों की जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर कारोबारी की अभिरक्षा में दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। कमियों के सुधार के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन








एफएसडब्ल्यू ने लिए नमूने

खाद्य विभाग को एफएसएसएआई के अंतर्गत फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स(एफएसडब्ल्यू) भी मिला है। इस वैन अलीगढ़ रोड स्थित विभिन्न मिठाई की और किराना की दुकानों से नमूने लिए तथा मौके पर ही जांच रिपोर्ट दी गई। टीम ने मिठाईयां, मावा, दलों और पिसे मसालो की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी रिपोर्ट सामान्य थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed