फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fog slowed down speed of vehicles

Hathras Weather: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ठंड से ठिठुरते रहे लोग

Fri, 10 Jan 2025 10:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 10:24 PM IST
सार

ठंड के चलते बाजारों में सुबह से ही भीड़ कम नजर आई। लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकले। शाम ढलते ही ठंड के तेवर उग्र हो गए तो लोग जल्दी घरों में घुस गए। दुकानें भी जल्दी बंद हो गईं।

विज्ञापन
Fog slowed down speed of vehicles
अचानक आए कोहरे के बीच गुजरते वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

9 जनवरी को आधी रात के बाद से छाया कोहरा 10 जनवरी की सुबह तक बना रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरा तो छंट गया, लेकिन बादल छाये रहे, जिससे लोग ठंड से ठिठुरते रहे। 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री व अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


10 जनवरी की सुबह जब लोगों ने आंख खोली तो चारों तरफ कोहरे की चादर तनी हुई थी। कोहरे से कारण सुबह टहलने जाने वाले लोग देरी से घरों से निकले। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह 10 बजे कोहरा तो छंट गया, लेकिन बादल छाये रहने से ठंड बनी रही। लोग दिन भर ठिठुरते रहे। ठंड से राहत पाने के लिए सुबह से ही अलाव और हीटरों का सहारा लेना पड़ा। लोग इनके पास से हटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बच्चे और बुजुर्ग रजाई में दुबककर बैठे रहे। 
विज्ञापन


ठंड के चलते बाजारों में सुबह से ही भीड़ कम नजर आई। लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकले। शाम ढलते ही ठंड के तेवर उग्र हो गए तो लोग जल्दी घरों में घुस गए। दुकानें भी जल्दी बंद हो गईं। घरों के अंदर भी लोग अलाव और हीटरों के सहारे सर्दी से जंग लड़ते नजर आए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी बादल छाये रह सकते हैं और बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed