फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fog and cold wave, sun did not seen last day

दिन भर नहीं निकली धूप, कोहरे और शीतलहर ने ढाया सितम

Mon, 18 Jan 2021 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
fog and cold wave, sun did not seen last day
सादाबाद में आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र में रविवार को दिन भर धूप नहीं निकली। घने कोहरे और नश्तर की तरह चुभती हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दोपहर तक घने कोहरे की धुंध आसमान में छाई रही। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। ठंड से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोग दिनभर अलाव के पास बैठे रहे।
ठंड की वजह से बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी हाथ सेंकते नजर आए। लोग जरूरी कामों से ही बाहर निकले। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। रोडवेज बसें भी काफी देरी से पहुंच रही थी। सुबह घने कोहरे के कारण लोग देर तक बिस्तर से नहीं उठे। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों के कदम भी ठिठक गए।
विज्ञापन

नाकाफी साबित हो रहे नगर पंचायत के गैस हीटर
लगातार बढ़ रहे ठंड के प्रकोप के बीच सरकारी अलाव भी गायब हैं। करीब 40 हजार की आबादी के बीच नगर पंचायत के कुल आधा दर्जन से अधिक गैस हीटर ही जल रहे हैं, जो कि नाकाफी साबित हो रहे हैं। यह अलाव भी सिर्फ शाम के समय ही जलवाए जा रहे हैं। सुबह को यह गैस हीटर भी गायब हो रहे हैं। ऐसे में खुले आसमान के नीचे रह रहे बेसहारा लोगों के लिए सर्दी काटना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed