{"_id":"5ee3cf548ebc3e43230f82cb","slug":"flew-to-wife-for-dowry-sadabad-news-ali2359955146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में एक लाख रुपये की खातिर विवाहिता को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में एक लाख रुपये की खातिर विवाहिता को निकाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कस्बा बिसावर निवासी अफसाना पत्नी इरफान पुत्री इशाक ने कोतवाली में अपने पति इरफान पुत्र पप्पू, पप्पू पुत्र वसीर खान, मौमीन पुत्र पप्पू, जन्नत पुत्री पप्पू और सलीम पुत्र वसीर खान निवासी पीलीपोखर खंदौली आगरा को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से इरफान से 15 फरवरी 2015 को संपन्न हुआ था। उसके पिता ने शादी में करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन दिए गए दान-दहेज से उसके पति और अन्य ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे।
दहेज में एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। दहेज की मांग को लेकर उसके साथ इन लोगों ने गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। सभी नामजद उसको गाड़ी में डालकर उसके पिता के निवास के निकट बिसावर रोड पर छोड़ गए और धमकी दे गए कि यदि अतिरिक्त दहेज में एक लाख रूपये लेकर नहीं आएगी तो तब तक तुझे रखेंगे नहीं और तीन तलाक देकर इरफान की दूसरी शादी करा देंगे।