{"_id":"573cab6d4f1c1bd51aac716e","slug":"five-samples-from-three-locations-of-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्थानों से लिए नमक के पांच नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्थानों से लिए नमक के पांच नमूने
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को शहर में तीन स्थानों से एक कंपनी विशेष के नमक के पांच नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महीपाल सिंह ने बताया कि हाथरस के धीरजपाल सिंह ने ईमेल से खाद्य सुरक्षा प्रशासन आयुक्त लखनऊ से शिकायत की थी। जिसमें कहा गया था कि आयोडिन युक्त नमक इस्तेमाल करने के बाद भी उसमें और उसकी पत्नी में घेंघा रोग जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जबकि आयोडिन इस तरह के रोगों को होने से रोकता है। उन्होंने नमक में आयोडिन होने की जांच की मांग की थी। शिकायत पर आयुक्त ने स्थानीय खाद्य विभाग के अफसरों को उक्त नामी कं पनी के नमक के नमूने लेने के आदेश दिए। इसपर अमल करते हुए बुधवार को हलवाई खाना से दो, सादाबाद से दो और अलीगढ़ रोड हाथरस से नमक के नमूने लिए गए। जिसे जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।