फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five EO pauses on lower recovery from standard

मानक से कम वसूली पर पांच ईओ का वेतन रोका

Thu, 28 Sep 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 28 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 Five EO pauses on lower recovery from standard
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मानक से कम वसूली करना जिले की पांच नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को भारी पड़ गया है। एडीएम ने इन पांचों अपर जिलाधिकारियों का वेतन रोक दिया है। इन पांचों से खराब वसूली के लिए स्पष्टीकरण भी तलब किया है। इन सभी को वसूली में सुधार लाने के लिए कड़ी चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन


एडीएम रेखा एस चौहान ने पिछले दिनों नगर पालिका और नगर पंचायतों की वसूली की समीक्षा की। जिले की हाथरस व सिकंदराराऊ नगर पालिका के अलावा नगर पंचायत मुरसान, मेंडू और पुरदिलनगर में गृहकर और जलकर की वसूली की स्थिति उन्हें संतोषजनक नहीं मिली। पांचों की वसूली मानक से कहीं ज्यादा कम थी।
विज्ञापन


इस पर एडीएम ने नाराजगी जताई और पांचों अधिशासी अधिकारियों का वेतन तब तक के लिए रोकने के आदेश दिए, जब तक वह वसूली की स्थिति में सुधार नहीं लाते। एडीएम ने इन सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि अगली समीक्षा तक वह मानक के हिसाब से वसूली की रिपोर्ट नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम की सख्ती से नगर निकायों के स्टाफ में खलबली मच गई है। जाहिर है कि आने वाले दिनों में नगर पालिका और नगर पंचायतों के जलकर व गृहकर के बकाएदारों पर वसूली के लिए शिकंजा कस सकता है। एडीएम ने बताया कि वह अब निकायों की वसूली की नियमित समीक्षा करेंगी। जहां सुधार नहीं होगा, वहां के जिम्मेदार अफसर और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed