फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firing on highway; bullet lodged in youth's jaw.

Hathras News: हाईवे पर फायरिंग, युवक के जबड़े में फंसी गोली

Tue, 21 Jul 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 21 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Firing on highway; bullet lodged in youth's jaw.
घायल विशाल। संवाद - फोटो : Samvad
वर्चस्व की जंग में आमने-सामने आए दो गुटों में सोमवार की दोपहर मथुरा-बरेली हाईवे पर फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक युवक के जबड़े में गोली फंस गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र की है। रविवार को हाथरस जंक्शन स्थित पेट्रोल पंप पर गांव अमरपुर घना के रहने वाले युवक का देवीनगर के युवकों से विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर बीच-बचाव करा दिया गया था।
विज्ञापन

अखईपुर निवासी विशाल दोनों पक्षों को जानता था, इसलिए उसने समझौता कराने का प्रयास किया और दोनों पक्षों को हाथरस जंक्शन बुलाया था। विशाल अपनी बाइक पर था तथा पीछे दो साथ बाइक पर आ रहे थे। मिरगामई कट पर वह दूसरे पक्ष के युवकों को फोन कर रहा था, तभी उन लोगों ने पहुंचकर वहां फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगला अलिया व देवीनगर के युवक आठ से 10 की संख्या में पहुंचे थे। इनमें से एक युवक ने हाईवे की दूसरी ओर करीब 25 मीटर की दूरी से तमंचे से सीधे फायर खोल दिया। गोली विशाल के चेहरे पर अगले दांतों के ऊपर जबड़े पर लगी और वहीं फंस गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर चार से पांच फायर हुए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। युवक वहां से भाग गए। विशाल को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। साथ ही जबड़े में फंसी गोली को लेकर अस्पताल पहुंचे। काफी संख्या में युवकों के जमा होने के कारण गहमा-गहमी का माहौल रहा।






छानबीन में फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। इधर, चिकित्सक ने भी गोली से जख्म होने की बात से इंकार किया है। संभव है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई हो। प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है।

-अमित पाठक, सीओ सिकंदराराऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed