फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firing at Mursan Gate created chaos

Hathras News: मुरसान गेट पर फायरिंग से मची अफरा-तफरी

Wed, 30 Oct 2024 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 30 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Firing at Mursan Gate created chaos
मुरसान गेट क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर को फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। मंगलामुखियों के नेग मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने पर एक पक्ष मौके से भाग गया। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलामुखियों में अपने-अपने क्षेत्र में नेग मांगने व तथाकथित मंगला मुखी होने का विवाद लगातार बना हुआ है। बीते दिनों भी बस स्टैंड मंगलामुखियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। मंगलवार की दोपहर को फिर से मंगलामुखियों के दोनों पक्ष मुरसान गेट पर आमने-सामने आ गए। नेग लेने को लेकर विवाद हो गया है। नोकझोंक के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। चर्चा है कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। मारपीट होते ही मौके पर भगदड़ का माहौल बन गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख एक पक्ष भाग गया। कोतवाली पुलिस ने बताया है कि गाड़ी का शीशा टूटा है, तहरीर ले ली है। फायरिंग जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed