Hathras News: बिजली के सामान की दुकान में लगी भीषण आग, करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख
योगेश कुमार गोयल की गांधी मार्केट बांस मंडी में बिजली सामान की दुकान है। दुकान में ही बांस मंडी की तरफ एक छोटा सा गोदाम बना हुआ है। 31 अक्तूबर की सुबह जब योगेश ने अपनी दुकान खोली तो उसके अंदर धुआं भरा हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद के जवाहर बाजार स्थित गांधी मार्केट बांस मंडी में बनी बिजली के सामान की दुकान में 31 अक्तूबर की सुबह भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से आसपास के दुकानदारों में भी खलबली मची रही।
कस्बे की शिव मार्केट डाकखाना गली निवासी योगेश कुमार गोयल की गांधी मार्केट बांस मंडी में बिजली सामान की दुकान है। दुकान में ही बांस मंडी की तरफ एक छोटा सा गोदाम बना हुआ है। 31 अक्तूबर की सुबह जब योगेश ने अपनी दुकान खोली तो उसके अंदर धुआं भरा हुआ था। उनके शोर मचाने पर आनन-फानन काफी दुकानदार एकत्रित हो गए।
कई दुकानदारों ने दुकान के शटर को तोड़ा और फिर उसमें बाल्टी आदि से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस पहुंच गई। हाथरस से भी दमकल की गाड़ी बुलाई गई। दमकल कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। आग से दुकान व गोदाम के अंदर रखे पंखे, केबल व बिजली के अन्य सामान में आग लग गई।
योगेश ने बताया कि उनकी दुकान में सुबह कूड़े के ढेर में लगी आग की वजह से आग लगी है। उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसी तरह शटर को तोड़कर आग बुझाई गई। इधर, मौके पर कस्बा इंचार्ज अंकित चौधरी और लेखपाल सचिन गुप्ता भी पहुंच गए और नुकसान का जायजा लिया। उच्चाधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी। इधर, चेयरमैन प्रतिनिधि राधारमन अग्रवाल ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।
नहीं तो हो जाता था भीषण अग्निकांड...
बिजली के सामान की दुकान में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में भी खलबली मच गई, क्योंकि आसपास बांस-बल्ली, रस्सी, जेबरी, दोना पत्तल आदि की दुकानें भी थीं। यदि समय रहते घटना का पता न चलता तो भीषण अग्निकांड हो सकता था। दुकान में आग लगने के बाद काफी दुकानदारों ने अपने सामान को भी मौके से हटा लिया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।