{"_id":"68f23bba105ab6bc180a76aa","slug":"fire-broke-out-at-a-wooden-warehouse-in-khatikhaana-hathras-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: देर रात लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल हुआ राख, परिवार ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: देर रात लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल हुआ राख, परिवार ने भागकर बचाई जान
Fri, 17 Oct 2025 06:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:21 PM IST
सार
गोदाम के बाहर घर के बगल तक लकड़ियां रखी हुई थीं। आग की तपिश इतनी तेज थी कि घर से निकलना भारी पड़ गया। जैसे-तैसे परिवार के लोग कंबल व चादर ओढ़कर घर व गोदाम परिसर से निकलकर सड़क पर पहुंचे।
विज्ञापन
लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर के खातीखाना स्थित लकड़ी के गोदाम में 16 अक्तूबर देर रात भीषण आग लग गई। हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सामने ही रह रहे गोदाम स्वामी के परिवार ने घर से भागकर जान बचाई। आग फैलने के डर से आस-पड़ोसी भी घरों से बाहर निकल आए। 12 घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
नारायण टिंबर एंड प्लाइवुड के स्वामी राजेश अग्रवाल का खातीखाना में गंदे नाले के पास टिंबर गोदाम व शोरूम है। इसी परिसर में ही गोदाम के सामने उनका घर है। देर रात लगभग 1.15 बजे उनके बड़े बेटे विनय अग्रवाल को पड़ोसी ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। तब तक आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन
गोदाम के बाहर घर के बगल तक लकड़ियां रखी हुई थीं। आग की तपिश इतनी तेज थी कि घर से निकलना भारी पड़ गया। जैसे-तैसे परिवार के लोग कंबल व चादर ओढ़कर घर व गोदाम परिसर से निकलकर सड़क पर पहुंचे। बाहर आने के बाद विनय ने लगभग 1.21 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी। रात 1.26 बजे दमकल कर्मी वाटर टैंडर लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
राजेश ने बताया कि बिजली के खंभे पर हुए शॉर्ट सर्किट से चिंगारी गोदाम में पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि रात लगभग 12.15 बजे खंभे पर चिंगारी उठी थी। संभावना है तभी से आग सुलग रही होगी। गोदाम से ऊंची लपटें उठने के बाद लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे से आसपास अफरा-तफरी मची रही। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके वाजपेयी ने बताया कि सूचना मिलने पर जिले की सभी दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया था। अलीगढ़ से भी एक गाड़ी पहुंची थी। करीब 12 घंटे के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अभी नुकसान का आकलन किया जाएगा।