{"_id":"664f6308441691037a033642","slug":"fire-breaks-out-in-salty-factory-of-hathras-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रात को चलती नमकीन फैक्टरी में लगी आग, नुकसान का किया जा रहा आंकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रात को चलती नमकीन फैक्टरी में लगी आग, नुकसान का किया जा रहा आंकलन
Thu, 23 May 2024 09:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 09:10 PM IST
सार
हाथरस में गणेश मंदिर के पास गोपाल नमकीन की फैक्टरी है। रात को फैक्ट्ररी में काम चल रहा था। इस बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के घरों में सो रहे लोग नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
नमकीन फैक्टरी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
22 मई की देर रात हाथरस शहर के तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर के निकट नमकीन फैक्टरी में आग लग गई। आग से काफी नुकसान हुआ है, फैक्टरी स्वामी नुकसान का आंकलन करने में लगे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गोपाल वार्ष्णेय की तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर के पास गोपाल नमकीन की फैक्टरी है। 22 मई की रात को फैक्ट्ररी में काम चल रहा था। इस बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के घरों में सो रहे लोग नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
काम कर रहे कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। फैक्टरी स्वामी अग्रिकांड में हुए नुकसान का आकलन करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन