फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fines of Rs. 4.77 lakh on 12 adulterants in Hathras

हाथरस में 12 मिलावटखोरों पर 4.77 लाख का जुर्माना

Thu, 30 Nov 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 30 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fines of Rs. 4.77 lakh on 12 adulterants in Hathras
दो हजार का नोट - फोटो : self
हाथरस जिले में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे 12 मिलावटखोरों पर 4,77,000 का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई एडीएम कोर्ट के न्याय निर्णयन अधिकारी द्वारा की गई है। तय अवधि में इनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। जुर्माना अदा न करने पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


हाथरस जिले मेें मिलावटखोर लोगों की सेहत से खेल रहे हैं। इनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान छेड़ रखा है। इनके नमूने भरकर लैब भेजे जा रहे हैं, जहां से नमूनों की रिपोर्ट भेजी जा रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि पिछले माहों में खाद्य पदार्थों में मिलावट होने पर नमूने फेल हो गए थे।
विज्ञापन


इनमें उमेशचंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी सिकंदराराऊ पर ग्लूकोज पाउडर में मिलावट मिलने पर 70 हजार, कृष्ण कुमार पुत्र बृजेश कुमार निवासी हाथरस पर दूध में मिलावट मिलने पर 40 हजार, जगदीश पुत्र चंद्रपाल निवासी सिकंदराराऊ पर दूध में मिलावट होने पर 42 हजार, दाऊदयाल पुत्र गिर्राज किशोर निवासी हाथरस पर पनीर में मिलावट मिलने पर 40 हजार, नीलेश कुमार, एसएन डेयरी सासनी पर दूध में मिलावट मिलने पर 50 हजार, पनीर में मिलावट मिलने पर प्रदीप कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी हाथरस पर 20 हजार, दूध में मिलावट मिलने पर योगेंद्र सिंह पुत्र एदल सिंह निवासी नगला कली सहपऊ पर 30 हजार, खोवा में मिलावट मिलने पर राजवीर पुत्र छिद्दू सिंह सासनी पर 20 हजार, पनीर में मिलावट करने पर राजू शर्मा पुत्र दाऊदयाल हाथरस पर 10 हजार, दूध में मिलावट मिलने पर रामेश्वरदयाल पुत्र बूटी सिंह निवासी ग्वारउकला पर पांच हजार, सरसों के तेल में मिलावट मिलने पर लोकेश पाठक मुखिया जी ग्रामोद्योग पर एक लाख और नमकीन में मिलावट मिलने पर हर्ष मित्तल पुत्र जगदीश शरन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed