फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fine imposed on those who throw garbage on the roadside

Hathras News: सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई, चार दुकानदारों पर लगा सात हजार का जुर्माना

Sat, 11 Feb 2023 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 11 Feb 2023 12:00 AM IST
सार

विभिन्न स्थानीय निकायों में लगभग 20 स्थलों पर कूड़े के ढ़ेरों को गठित विशेष दलों द्वारा समाप्त किया गया। निरीक्षण में चार दुकानदार सड़क पर कूड़ा फेंकते पकड़े गए। चारों दुकानदारों पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
Fine imposed on those who throw garbage on the roadside
फैला कूड़ा प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कूड़े का ढेर कम करने के लिए क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया है। सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वाले चार दुकानदारों पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. बसंत अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद हाथरस क्षेत्र का निरीक्षण किया। एडीएम ने विभिन्न स्थानों पर टीमों द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानीय निकायों में लगभग 20 स्थलों पर कूड़े के ढ़ेरों को गठित विशेष दलों द्वारा समाप्त किया गया। निरीक्षण में चार दुकानदार सड़क पर कूड़ा फेंकते पकड़े गए। चारों दुकानदारों पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिवालयों में साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन के निकट चौबे वाले मंदिर का निरीक्षण भी किया। मंदिर के मार्ग में पाए गए मलवे के ढेर तथा निर्माण सामग्री को तत्काल हटाए जाने के नगर पालिका परिषद कर्मियों को निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क पर निर्माण सामग्री डंप करने वाले दोषी व्यक्तियों पर चालान की कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed