फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Find plants to prevent environmental pollution

पर्यावरण प्रदूषण रोकने को लगाएं पौधे

Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी एके कश्यप के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी शोभराम ओझा के नेतृत्व में गांव बिसरात, बुधू और कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। पौधे रोपित कर उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। 
विज्ञापन


गांव विसरात में प्रधान पति भगवान सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। वन विभाग के गुलवीर सिंह ने कहा कि जहां जलवायु, धरा प्रदूषित हों, वहां स्वस्थ जीवन की कामना नहीं की जा सकती है। तालाब-पोखरों में कचरा और कबाड़ा डाले जाने से जल प्रदूषण फैल रहा है। बुधू में विद्यालय प्रधानाचार्य हरीओम सिंह यादव ने कहा कि वन और जीवों का आपस में अटूट संबंध है। पर्यावरण दूषित होने पर दोनों को ही खतरा है। प्रशांत यादव ने कहा कि मानसून में लोगों को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए, जिससे पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके। इस अवसर पर शिवराज सिंह, मलखान सिंह, गौरीशंकर, माधव यादव, सुनील यादव, राजपाल यादव, संजय दिवाकर, संजू यादव, रामजी लाल, रामबाबू, सुनील यादव, हरिओम, कुलदीप, हरी सिंह, भगवती प्रसाद, बालकिशन, बाबू लाल, धर्मेंद्र कुमार, भगवान सिंह, मनोज, राजेश, नेम सिंह, शंकर लाल, जसवंत, राहुल, निरंजन, गिरीश कुमार, प्रदीप, रोहित, मुस्कान, लक्ष्मी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


प्रधान ने किए पौधे रोपित
हाथरस। पर्यावरण दिवस के मौके पर गांव पापरी में प्रधान देवयानी ने पौधे रोपित किए। इस अवसर पर दुष्यंत शर्मा, संतोष शर्मा, राजा, मुकेश शर्मा, रामगोपाल, रतन सिंह, डॉ. हरिओम राना, धर्मेंद्र, वीरेंद्र, रूपकिशोर, देवेंद्र राना, नीटू शर्मा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधों की रक्षा के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
हाथरस। पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के बैनर तले विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चंदपा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर पौधों की देख भाल का संकल्प लिया गया। संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र ने कहा कि अंधाधुंध विकास की अंधी दौड़ के चते भारतीय संस्कृति से विमुखता ही वर्तमान समस्या की जड़ है। सोहन सिंह, रामगोपाल गौड़, प्रताप सिंह, संतोष कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु ने विचार व्यक्त किए। पौधे रोपित भी किए गए। सुशील कुमार, शिव कुमार, सौरभ, नरेंद्र कुमार, योगेश कुमार, कुलदीप सिंह, दीपक कुमार, लक्ष्मण सिंह, बलवीर, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे। 


नेहरू युवा केंद्र ने स्वच्छता का जगाया अलख
हाथरस। नेहरू युवा केंद्र नगला देशराज में पर्यावरण दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सुरेंद्रपाल धनगर और रामविलास पासवान ने लोगों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर विजय, देवेंद्र सिंह, रामहेत, नंदन, बंटी, राजेश कुशवाहा, हरी सिंह, मनीष कुशवाहा, बनवारी, सर्वेश, देवी, नीति आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed