फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Final list of UP board exam centers in Hathras

UP Board: हाथरस में परीक्षा के लिए 96 केंद्रों की अंतिम सूची पर लगी मुहर, 6 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

Tue, 03 Dec 2024 05:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 05:34 PM IST
सार

हाथरस से इस बार करीब 45 हजार छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे। 24 फरवरी से परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। जिला परीक्षा समिति ने जनपद में 96 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है।

विज्ञापन
Final list of UP board exam centers in Hathras
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्राप्त प्रत्यावेदनों के निस्तारण के बाद हाथरस में 96 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची पर जिला परीक्षा समिति ने अपनी मुहर लगा दी है। इधर अंतिम सूची फाइनल करने से पूर्व माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 6 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी है। इसमें विद्यालय छात्र आवंटन पर भी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। 

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 24 फरवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड परीक्षाओं को कराने के लिए 78 परीक्षा केंद्रों को निर्धारित किया गया था। इन परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां व प्रत्यावेदन मांगे गए थे। 40 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए ऑनलाइन प्रत्यावेदन दिए थे। वहीं 10 विद्यालयों ने अपने-अपने विद्यालयों के परीक्षा केंद्र हटाने के लिए प्रत्यावेदन दिए थे। 
विज्ञापन


जिला परीक्षा समिति द्वारा प्रत्यावेदनों पर जांच कराने के उपरांत 96 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर जिला परीक्षा समिति ने अपनी मुहर लगा दी है। वहीं डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि विद्यालय संचालकों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 6 दिसंबर तक बोर्ड में अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। अब आपत्तियां पर परिषद ही विचार विमर्श करेगा। इस बार करीब 45 हजार विद्यार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed