{"_id":"67fea63919b5bdefa60bcb11","slug":"fight-between-bride-and-grooms-side-brides-refuse-to-marry-sadabad-news-c-56-1-sali1016-130073-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वर-वधू पक्ष में मारपीट, दुल्हनों का शादी से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वर-वधू पक्ष में मारपीट, दुल्हनों का शादी से इन्कार
विज्ञापन
थाने पहुंची दुल्हन।
- फोटो : Sanvad
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नीति निवास स्थित एक मैरिज होम में सोमवार की रात को शादी समारोह में हुए विवाद के बाद दुल्हनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों दुल्हनें शादी के जोड़े में ही थाने पर पहुंच गईं और पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के मुताबिक, गांव समदपुर निवासी सुनील की बेटी शिवानी व भारती की शादी सादाबाद क्षेत्र के ही गांव तसींगा के दो भाइयों के साथ तय हुई थी। 14 अप्रैल की शाम सात बजे बरात पहुंची। द्वार पूजा की तैयारी होने लगी, लेकिन आरोप है कि इसी बीच दूल्हे के भाइयों ने बुलेट बाइक की मांग कर दी। इसी पर बात बिगड़ गई और रंग में भंग पड़ गया। दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया, मारपीट भी हो गई। दुल्हन के भाई मौसम के सिर में चोट आ गई।
इसके बाद दोनों शादी के जोड़े में सजीं दुल्हनें मंडप से सीधे बिसावर चौकी, फिर सादाबाद थाने पर जा पहुंचीं और पुलिस को बताया कि उनके पिता पहले ही दहेज का पूरा सामान व नकद दे चुके हैं, लेकिन बरात आने के बाद अचानक बुलेट बाइक की मांग की गई। मना करने पर उनके पापा व भाई के साथ मारपीट की गई। इसलिए दोनों बहनों ने शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में गांव समदपुर सादाबाद निवासी सुनील कुमार पुत्र रामस्वरूप ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर भी दी और पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि उनकी दो पुत्रियों की शादी 14 अप्रैल को गांव तसींगा के दो भाइयों से छह लाख रुपये और घरेलू सामान देने के साथ तय हुई थी। वरमाला के समय दूल्हे के बड़े भाई बुलेट बाइक मांगने लगे।
दूल्हों के दोनों भाई उसके साथ हाथापाई करने लगे। पास खड़ा उनका चचेरा भाई निर्भय भट्ट बचाने आया तो आरोपियों के अलावा उनका चाचा व चाचा का बेटा उसके बेटे अभिषेक व चचेरे भाई से हाथापाई व मारपीट करने लगे। उसके बेटे अभिषेक के दांत में चोट लगी। आरोप है कि मारपीट करने वाले उक्त दूल्हे के भाई उसके हाथ से नकदी का थैला व उसकी चचेरी बहन मान्यता का मोबाइल छीनकर भाग गए।
बिसावर पुलिस चौकी से उनको थाना सादाबाद और वहां से महिला थाने के लिए भेज दिया गया। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। सादाबाद पुलिस द्वारा मारपीट में घायल हुए उसके भांजे अनंत, बेटे अभिषेक व भाई निर्भय का मेडिकल कराया गया है।