फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fierce firing in the controversy on Jim, two wounded

जिम पर विवाद में जमकर फायरिंग, दो जख्मी

Sat, 29 Dec 2018 12:08 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 29 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fierce firing in the controversy on Jim, two wounded
गोली लगने से घायल राजेश। - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली के गांव भुर्रका में शुक्रवार की सुबह पूरा गांव गोलियों की आवाज से गूंज उठा। गोलियों की आवाज से भयभीत ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए। एक घंटे बाद जब गोलीबारी बंद हो गई। तब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो पता चला कि जिम पर दो पक्ष भिड़ गए थे। गोलीबारी में एक शख्स का चेहरा छर्रे लगने से लहूलुहान हो गया तो दूसरे के हाथ में छर्रे लगे। दोनों को रेफर कर दिया गया है। पुलिस के गांव में पहुंचने पर झगड़ा शांत हुआ। एक पक्ष ने चार नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। झगड़े में एक गुमटी को जला दिया। आग पर दमकल ने काबू पाया, लेकिन तब तक गुमटी जलकर राख हो गई थी। इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव में राजेश व कुछ अन्य लोग जिम चलाते हैं। यहां पर गांव के लड़के व्यायाम करते हैं। विवाद की शुरुआत गुरुवार की सुबह जिम करते हुए हुई। यहां पर राजेश और दामोदर बेटे के मध्य डंबर को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी और मारपीट के बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव करा दिया गया। गुरुवार को ही शाम को गांव के लोगों ने पंचायत करा आपस में सुलहनामा करा दिया। शुक्रवार की सुबह अवधेश कुुमार उर्फ भोला, देवेंद्र, सत्ते और दामोदर जिम पर पहुंच गए। जिम पर पहले से ही राजेश का लड़का कई युवकों के साथ मौजूद था। जिम पर गुरुवार की तरह मारपीट शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों ने छतों से तमंचे बंदूकों से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक रुक-रुककर फायरिंग होती रही। फायरिंग में राजेश के चेहरे और छाती पर छर्रे लगे और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इधर, दामोदर के भी हाथ में छर्रे लगे। दोनों को सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। इस दौरान दामोदर की गुमटी, जिसमें परचून का समान रखा हुआ था, को आग लगा दी गई। आग को बुझाने के लिए तहसील मुख्यालय से दमकल पहुंची, जिसने आग पर काबू पाया। मामले की रिपोर्ट राजेंद्र पुत्र हाकिम सिंह ने अवधेश उर्फ भोला, देवेंद्र, सत्ते पुत्रगण दामोदर, दामोदर पुत्र रुस्तम सिंह एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed