फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fierce demonstration of guardians, headpiece from principal

अभिभावकों का उग्र प्रदर्शन, प्रिंसिपल से हाथापाई

Fri, 17 Aug 2018 11:51 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला सासनी (हाथरस)।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला सासनी (हाथरस)। Updated Fri, 17 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fierce demonstration of guardians, headpiece from principal
सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में प्रदर्शन करते अभिभावक । - फोटो : Amar Ujala
अभिभावकों ने सीमेक्स स्कूल में छात्र-छात्राओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल से हाथापाई की और उन्हें दौड़ा लिया। प्रिंसिपल ने कमरे में छिपकर खुद को बचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच प्रिंसिपल स्कूल से भाग गए। अटल जी के निधन के कारण राजकीय अवकाश घोषित होने के बावजूद विद्यालय खुला होने पर भी अभिभावकों ने आपत्ति जताई।  
विज्ञापन


नाराज अभिभावकों का आरोप है कि इस प्रिंसिपल ने फीस नहीं देने के आरोप लगाकर गुरुवार को बच्चों को धूप में खड़ा कर दिया था। प्रिंसिपल ने बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया, जिससे अभिभावकों में गुस्सा पनप उठा। गुरुवार की देर शाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन होने के कारण सरकार ने शुक्रवार का राजकीय अवकाश घोषित कर दिया था, लेकिन प्रिंसिपल ने स्कूल को यथावत खुलवाया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और राजकीय शोक के बावजूद स्कूल खुलवाने पर प्रिंसिपल को खरी-खोटी सुनाईं। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। क्षेत्र के गणमान्य लोग भी पहुंच गए। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। स्कूल के निदेशक संजय सिंह का कहना है कि संस्थापक बाबू सिंह का निधन होने के कारण उनका परिवार शोकाकुल है। इस कारण घटना की सही जानकारी नहीं है। मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed