{"_id":"67dc6bfe8325bce0be0af0ad","slug":"field-hospital-will-be-built-in-sikandrarao-with-35-crores-hathras-news-c-56-1-mrt1060-128776-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सिकंदराराऊ में 3.5 करोड़ से तैयार होगा फील्ड हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सिकंदराराऊ में 3.5 करोड़ से तैयार होगा फील्ड हॉस्पिटल
Fri, 21 Mar 2025 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए जाने की दिशा में जिले को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने जा रही है। सिकंदराराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में फील्ड हॉस्पिटल के भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य पर करीब 3.40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश आवास-विकास परिषद की ओर से तैयार किए जा रहे इस भवन का करीब 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस भवन में कई प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं दिए जाने की व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल के भवन का निर्माण पूरा होने के बाद इसमें लखनऊ से डाॅक्टर व अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मंजीत सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसकी सुपुर्दगी ली जाएगी। यह हॉस्पिटल 50 बेड की क्षमता का होगा। यहां मरीजों को भर्ती करने की सुविधा होगी। इस हॉस्पिटल के चालू होने के बाद सीएचसी में बेड की कमी से मरीजों को भर्ती करने में आने वाली दिक्कतें दूर हो जाएंगी। मरीजों की कई विशेष प्रकार की जांचों की सुविधाएं भी होंगी।