{"_id":"607f1d7e8ebc3ea176191dd9","slug":"fever-desk-created-in-opd-of-district-hospital-hathras-news-ali26153219","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की ओपीडी में बनाई फीवर डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की ओपीडी में बनाई फीवर डेस्क
विज्ञापन
जिला अस्पताल की बंद ओपीडी के बाहर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिला अस्पताल की ओपीडी पिछले कई दिनों से बंद चल रही है। इस वजह से यहां आने वाले सर्दी और बुखार से पीड़ित मरीज काफी परेशान हैं। ओपीडी के अंदर ऐसी जगह पर फीवर डेस्क बनाई गई है, जहां तक पहुंचना आसान नहीं है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी को भी शासन के अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। इधर प्राइवेट डॉक्टर भी बुखार आदि के रोगियों का उपचार करने से डर रहे हैं। जिला अस्पताल में बनाई गई फीवर डेस्क भी लोगों के काम नहीं आ रही है, क्योंकि उसे ओपीडी के अंदर बनाया गया है। जबकि ओपीडी का प्रवेश द्वारा पहले से ही बंद है।
इसके अलावा अस्पताल के अंदर से ओपीडी में जाने वाला रास्ता भी अक्सर बंद रहता है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों को फीवर डेस्क लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने बताया कि ओपीडी के अंदर फीवर डेस्क पर वही लोग जाएंगे, जिन्हें हम भेजेंगे। पहले मरीज उनके पास आएगा और फिर आवश्यकता होने पर उसे फीवर डेस्क पर भेजा जाएगा।