फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ferry arrived in the city, Pushpavarsha took place by helicopter, Mangla chiefs sang congratulations

नगर में निकली फेरी, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, मंगला मुखियों ने किया बधाई गायन

Sat, 12 Oct 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ferry arrived in the city, Pushpavarsha took place by helicopter, Mangla chiefs sang congratulations
हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, मंगलामुखियों ने गाईं बधाई
विज्ञापन

शहर में रावत परिवार ने स्वर्गाधिरोहिणी समारोह के दौरान पेश की अनूठी मिसाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर में शुक्रवार की दोपहर को गाजेबाजे के साथ नगर फेरी निकाली गई। नगर फेरी के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई तो वही मंगला मुखियों ने बधाई गायन किया। शहर के रावत परिवार ने स्वर्गाधिरोहिणी समारोह के दौरान अनूठ मिसाल पेश की। नगर फेरी का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर फेरी में शामिल मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज के अलावा अन्य संत भी शामिल हुए। जिनसे शहरवासियों ने माला पहनाकर व चरण स्पर्श कर अशीर्वाद लिया।
शहर के क्राति चौक से निकली प्रभात फेरी में श्रीधाम वृंदावन से मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज व चित्रकूठ के जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य जी के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास, महंत प्रवेश दास का आगमन हुआ। मंत्रोच्चारण के साथ फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद संत समाज फूलमालाओं से सजे रथ पर सवार हुआ। नगर फेरी में सबसे आगे मंगला मुखी बधाई गायन कर नृत्य करते हुए चल रहे थे। उसके पीछे लवकुश कांड से संबधित झांकी चल रही थी। हम वन के वासी नगर जगाने आए हैं। हरे कृष्ण हरे कृष्णा का मंडली जाप करती चल रही थी। उसके पीछे रथ में राजेंद्रदास जी महाराज विराजम थे।
विज्ञापन

शहर वासी संतों के नयभिराम के लिए आतुर दिखाई दिए। शहर के पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, गुड़िहाई बाजार आदि मुख्य मार्गो से नगर फेरी निकाली गई। नगर फेरी के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। जो शहर के चौराहों पर चर्चाओं में रही। इस मौके पर पं.मुन्ना लाल रावत, भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा, संजीव रावत, केशव रावत, दीपक शर्मा, देशदीपक रावत, सुमित पचौरी, शिवम शर्मा, डॉ. लोकेश शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा, जितेंद्र रावत, अपूर्व रावत, राहुल कौशिक, राकेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, सुनील रावत, अनिल रावत, डॉ. मनोज शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरपुर के अनुज पचौरी ने उड़ाया हेलीकॉप्टर
शुक्रवार को रावत परिवार द्वारा निकाली गई नगर फेरी में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। जिसमें हाथरस जंक्शन क्षेत्र के धौरपुर निवासी अनुज पचौरी ने हेलीकॉप्टर को आसमान में उड़ाते हुए पुष्पवर्षा कर नगर फेरी में चार चांद लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed