फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   FDA raided the raids, filled the samples

एफडीए की छापेमारी से हड़कंप, नमूने भरे

Wed, 26 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Wed, 26 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
FDA raided the raids, filled the samples
जूस की दुकान से सैंपल लेती एफडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला
मिलावटी वस्तुओं का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ एफडीए का अभियान जारी है। बुधवार को एफडीए की टीम ने कई स्थानों पर छापामारी कर बिस्किट, रिफाइंड पाम ऑयल और फ्रूट ड्रिंक वाटर के नमूने संग्रहित किए। इस दौरान तीन जूस की दुकानों का भी निरीक्षण किया। यहां काफी मात्रा में मिले सड़े गले कटे फलों को फिंकवा दिया गया।
विज्ञापन


जिला अभिहीत अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में चले इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि मधुगढ़ी स्थित महाराजा बेकरी से बेकरी बिस्कुट का नमूना लिया गया। मधुगढ़ी में अनिल कुमार के यहां से रिफाइंड पाम करनैल ऑयल का नमूना लिया। टीम को यहां लाइसेंस भी नहीं मिला। तालाब चौराहे से डब्बू उर्फ डालचंद्र के यहां से हिंद क्लीयर फ्रूट ड्रिंक वाटर का नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन


इन नमूनों को सील कर जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब को भेजा गया। इसके अलावा टीम ने बागला रोड पर गोपेश्वर जूस भंडार और शिव जूस भंडार का निरीक्षण किया। यहां काफी मात्रा में सड़े गले और कटे अन्नानास, अनार, नीबू आदि फलों को फिंकवा दिया गया और विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी गई कि वह सड़े गले कटे फलों की बिक्री न करें। न्यू गोपेश्वर जूस कॉर्नर पर निरीक्षण के दौरान लाइसेंस नहीं मिला। लाइसेंस बनवाने के लिए हिदायत दी गई। टीम में नगर खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार और मुनेंद्र सिंह राना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed