{"_id":"67f43153c1ae7d039b02e332","slug":"father-and-son-travelling-in-a-car-were-beaten-up-and-the-car-windows-were-broken-hathras-news-c-63-1-sali1025-102861-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार सवार पिता-पुत्र को पीटा, कार के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार सवार पिता-पुत्र को पीटा, कार के शीशे तोड़े
Tue, 08 Apr 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
हाथरस रोड स्थित नगला विजन-हसायन मार्ग पर सोमवार की दोपहर करीब दो साइड मांगने पर कुछ लोगों ने कार सवार पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया और कार के शीशे तोड़ दिए।
बुलंदशहर जिले के अरनिया निवासी केशव राघव व उनके पिता राजबहादुर घर की महिलाओं के साथ कार में बैठकर नगला विजन-हसायन मार्ग से गांव सिंचावली में देवी के मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। गांव नगला विजन में घुसते ही एक आयशर कैंटर सड़क पर इस तरह खड़ा था कि निकलने के लिए जगह नहीं थी।
कार वालों ने साइड मांगी तो इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद कार सवार पिता-पुत्र को ग्रामीणों ने पीटना शुरू कर दिया। कार में बैठीं महिलाएं रोने लगीं। आरोपियों ने पत्थर मारकर कार के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायल हुए केशव राघव व राजबहादुर का सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपी मोहन और सुनील कुमार को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित केशव ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।