{"_id":"665ddde99879969aca05de56","slug":"fate-of-10-candidates-will-be-decided-on-june-4-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: 10 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 4 जून को, जिले में हुआ था 55.71 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: 10 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 4 जून को, जिले में हुआ था 55.71 फीसदी मतदान
Mon, 03 Jun 2024 08:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Jun 2024 08:45 PM IST
सार
4 जून होने वाली मतगणना को लेकर समर्थकों में बैचेनी बनी हुई है कि ईवीएम से निकलने वाले नतीजे किस के पक्ष में जाएंगे। यहां हाथरस संसदीय सीट पर दलीय प्रत्याशियों सहित 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं
विज्ञापन
ईवीएम (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हाथरस जिले में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान के बाद प्रत्याशियों के इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। प्रत्याशियों को अपनी जीत व मिलने वाले मतों की संख्या का बेसब्री से इंतजार था। इस संसदीय सीट पर किस प्रत्याशी के सिर ताज बंधेगा ,यह स्थिति आज साफ हो जाएगी। हाथरस संसदीय सीट पर 55.71 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
4 जून होने वाली मतगणना को लेकर समर्थकों में बैचेनी बनी हुई है कि ईवीएम से निकलने वाले नतीजे किस के पक्ष में जाएंगे। यहां हाथरस संसदीय सीट पर दलीय प्रत्याशियों सहित 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। हाथरस संसदीय सीट पर पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
विज्ञापन
सभी विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा, सपा और बसपा में अलग-अलग आंकड़ों के आधार पर मुकाबला रहा था। अब यह देखना होगा कि किस विधानसभा क्षेत्र में कौन सी पार्टी अपना परचम फहराती है, हालांकि संसदीय क्षेत्र का ताज किसके सर बंधेगा यह स्थिति 4 जून को साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
इन प्रत्याशियों का खुलेगा किस्मत का पिटारा
- अनूप सिंह - भाजपा - कमल
- जसवीर - सपा -साईकिल
- हेमबाबू धनगर - बसपा - हाथी
- घनश्याम सिंह - स्वराज भारतीय न्याय पार्टी - गैस सिलेंडर
- डॉ. जयवीर सिंह धनगर - राष्ट्र उदय पार्टी - ट्रक
- जयपाल माहौर - निर्दलीय- ऑटो रिक्शा
- दिनेश सांई -निर्दलीय- कंप्यूटर
- मुन्नालाल जाटव -निर्दलीय- बल्ला
- रवि कुमार -निर्दलीय- चारपाई
- राजपाल सिंह -निर्दलीय- केतली