{"_id":"5fe8d0968ebc3e41d57c34a5","slug":"fastag-mendatory-for-1st-january-hathras-news-ali2522193104","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी से फास्टैग जरूरी, नजदीकी सीएससी पर लगवा सकेंगे टैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी से फास्टैग जरूरी, नजदीकी सीएससी पर लगवा सकेंगे टैग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
प्रदेश में एक जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार देश के सभी टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन को पूरी तरह से खत्म कर रही है। सीएससी जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार फास्टैग का इस्तेमाल शत-प्रतिशत करना चाहती है। यदि वाहन मालिक ने अपने वाहन पर फास्ट टैग नहीं लगाया तो उन्हें हाईवे पर एक जनवरी से असुविधा हो सकती है एवं उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
यहां से खरीद सकते हैं आप फास्टैग
हाथरस में नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के फास्टैग खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको 100 रुपये टैग लगवाने के रूप में देने होंगे। इसके अलावा आप सीएससी सेंटर से एचडीएफसी बैंक के फास्टैग, एसबीआई बैंक के फास्टैग आदि खरीद सकते हैं। उसके लिए आपको निर्धारित शुल्क देना होना ।
फास्टैग के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
फास्टैग खरीदने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी और वाहन के रजिस्ट्रेशन की जरूरत होगी। वहीं आप फोटो आईडी के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट या पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
नजदीकी सीएससी पर सभी कंपनियों के रिचार्ज उपलब्ध
कोई भी वाहन स्वामी जिसकी गाड़ी पर फास्टैग लगा हुआ है वो नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर फास्टैग रिचार्ज करा सकते हैं। उसके लिए आपको अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा।