फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fast unto death for road construction in Mhow from today

Hathras News: महौ में सड़क निर्माण के लिए आज से होगा आमरण अनशन

Sat, 20 May 2023 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 20 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fast unto death for road construction in Mhow from today
महौ में सड़क निर्माण न होने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।  संवाद - फोटो : samvad
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा-बरवाना मार्ग के बुरे हाल से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों ने शनिवार 20 मई से महौ में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। अनशन की तैयारी के लिए सड़क के आसपास बसे सभी ग्रामों में डुगडुगी बजवाई गई। लोगों से आग्रह किया गया कि सड़क के लिए होने वाले इस आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर भागीदार बनें।
विज्ञापन




कैलोरा-बरवाना मार्ग की कुल लंबाई लगभग 17 किमी है। यह सड़क वर्षों से उखड़ी हुई है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इसके निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृति होने के बाद भी आज तक कोई निर्माण कार्य शुरु नही हुआ है। इसके विरोध में क्षेत्रीय जनता के द्वारा अनिश्चित कालीन आमरण अनशन का फैसला लिया गया।
विज्ञापन




चार दिन पहले भी क्षेत्र के लोगों ने समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था, जिसमें आग्रह किया कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द नही किया गया महौ में 20 मई से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। 19 मई को लोगों ने महौ के बाजार में रोड चाहिए-रोड चहिए, झूठे वादे नही चाहिए, के नारे लगाए। लोगों ने कहा कि आंदोलन मांग पूरी होने तक चलेगा। सभी दुकानदारों ने शनिवार को आंदोलन के समर्थन में बाजार बंद करने का एलान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed