{"_id":"64b2eb33a1ef53bd860065a4","slug":"farmer-worried-due-to-rise-in-water-level-of-yamuna-sadabad-news-c-58-1-sali1023-609-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से किसान चिंतित, बढ़ा बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से किसान चिंतित, बढ़ा बाढ़ का खतरा
Sun, 16 Jul 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:23 AM IST
सार
गांव के लोग और किसान चिंतित हैं। ग्रामीण लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। करीब चार दशक पहले यमुना में आई बाढ़ के बाद गांव के हालात बहुत खराब हो गए थे। गांव के बुजुर्ग लोगों को फिर से ऐसी स्थिति पैदा होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
गांव मिढ़ावली में बढ़ा दिख रहा यमुना का जल स्तर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे दिल्ली के हालात खराब होने के साथ-साथ यमुना के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। मथुरा जिले की सीमा से सटे क्षेत्र के गांव मिढावली में भी किसान यमुना का जलस्तर बढ़ने से परेशान है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लेखपाल शुक्रवार को जब जल प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे थे, उस समय तक किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों से सूचना मिली है कि शनिवार को यमुना का जलस्तर और बढ़ गया है। धीरे-धीरे यमुना का पानी गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे फसलों को नुकसान और गांव में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
इसलिए गांव के लोग और किसान चिंतित हैं। ग्रामीण लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। करीब चार दशक पहले यमुना में आई बाढ़ के बाद गांव के हालात बहुत खराब हो गए थे। गांव के बुजुर्ग लोगों को फिर से ऐसी स्थिति पैदा होने की चिंता सता रही है। राजधानी में बारिश नहीं रुकी तो मिढ़ावली में भी आफत मच सकती है।
विज्ञापन