फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer was made to sit on bike on the pretext of giving lift, 56 thousand rupees were stolen

Hathras News: लिफ्ट देने के बहाने किसान को बाइक पर बैठाया, 56 हजार रुपये पार

Fri, 03 Jul 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer was made to sit on bike on the pretext of giving lift, 56 thousand rupees were stolen
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित अनाज मंडी से सरसों बेचकर लौट रहे किसान के 56 हजार रुपये बाइक सवार बदमाशों ने पार कर दिए। आरोपियों ने लिफ्ट देने के बहाने किसान को बाइक पर बैठाया और ब्लेड से उसकी पैंट की जेब काटकर रुपये निकाल लिए। एक महीने बाद पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


हसायन के गांव नगला अड़ू निवासी रमेश चंद दो जून को अनाज मंडी में 56,750 रुपये के सरसों बेचे थे। इसके बाद अपना ट्रैक्टर मंडी परिसर में ही छोड़कर घरेलू सामान खरीदने के लिए बाहर बाजार चले गए। वहां से आने के दौरान दो युवकों ने मंडी तक छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया और रास्ते में रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

जब रमेश चंद ने अपनी जेब में हाथ डाला, तब उन्हें जेब कटने और ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की थी, जिसके बाद अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed