{"_id":"648a19ca24d0bf576b050607","slug":"farmer-injured-by-cattle-attack-died-during-treatment-hathras-news-c-62-1-sali1024-112-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गोवंश के हमले से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गोवंश के हमले से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
Thu, 15 Jun 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली में आठ जून की रात को छुट्टा सांड़ के हमले में घायल विनोद कुमार (33) पुत्र नंदकिशोर की बुधवार की सुबह आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। विनोद को सांड़ ने कई बार उठाकर जमीन पर पटका था।
गांव नगला कली निवासी विनोद कुमार एवं उसका भाई राकेश कुमार बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात को बाजरा के खेत में पानी लगा रहे थे। उसी समय उनको खेत में गोवंश के घुसने की हलचल सुनाई दी। भाई राकेश ने बताया कि गोवंश की आवाज सुनकर विनोद उनको खेतों से बाहर भगाने चला गया। तभी एक सांड़ उसको उठाकर कई बार जमीन पर पटका।
उसने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया और भाई को गंभीर हालत में आगरा ले गया। बुधवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, विनोद की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। उसने अपनी पीछे पत्नी के अलावा दो अबोध बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सभी उसके शव के आने का इंतजार कर रहे थे। संवाद