फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Family of kidnapped teenager warned to commit suicide

अपह्रत गई किशोरी के परिजनो ने दी आत्मदाह करने की चेतावनी

Sun, 11 Aug 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Family of kidnapped teenager warned to commit suicide
बेटी बरामद नहीं हुई तो आत्महत्या कर लेंगे
विज्ञापन

पुलिस के रवैये से परेशान परिजनों ने दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला डांडा से एक माह पूर्व कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई के कुछ लोग एक व्यक्ति के घर पर पहुंचकर उसकी 16 वर्षीय पुत्री को अपहरण कर ले गए। जानकारी होने पर अपहृत लड़की के पिता जब दिल्ली से अपने गांव लौटे और शिकायत लेकर कोतवाली हसायन पहुंचे, लेकिन आरोप है कि वहां उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए कोतवाली की हवालात में बिठा लिया गया। कोतवाली से छूटने के बाद अपहृत किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की तो एसपी के आदेश पर किशोरी के अपहरण की बजाय बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई।
पीड़ित पिता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों और किशोरी की तलाश करने की बजाय आरोपियों से साठगांठ करके बैठी है, जबकि उनकी पुत्री उनको फोन करके खुद को बचाने की बात कह रही है। अपह्रत किशोरी के परिजनों ने मीडिया कर्मियों को रोते हुए बताया कि अगर पुलिस उनकी बेटी और आरोपियों की तलाश नहीं करेगी तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होंगे। पीड़िता के पिता ने बताया कि पुलिस जानबूझकर उनकी पुत्री को बरामद नहीं कर रही है।
विज्ञापन

एसएचओ जगदीश चंद्र का कहना है कि जो घटना में मुख्य आरोपी हैं, वह हाथरस जंक्शन कोतवाली से गैंगस्टर एक्ट के मामले में पाबंद है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बिल्कुल गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed