छह विकेट से जीती कला संकाय की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। पीसी बागला महाविद्यालय में गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हरफनमौला खेल दिखाते हुए कला संकाय ने विज्ञान संकाय को करारी शिकस्त दी। विजयी टीम के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कला संकाय के कप्तान दीपक कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुना और विज्ञान संकाय की टीम के कप्तान कृष्ण कुमार को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विज्ञान संकाय ने 18 ओवरों में 77 रनों का स्कोर बनाया। इस स्कोर में सत्यम वशिष्ठ ने 15, नदीम खान ने 12, शिवम कुमार ने 8 रनों का योगदान दिया। कला संकाय की ओर से मोनू वर्मा ने 5 विकेट, ओमवीर सिंह ने दो, कौशलेंद्र, निशांत और विक्रम सिंह ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उतरी कला संकाय की टीम के निशांत प्रताप ने 29, दीपक गुप्ता ने 24, अभिषेक ने छह और मोनू वर्मा ने चार रनों का योगदान दिया। कला संकाय ने सिर्फ चार विकेेट के नुकसान पर 13 ओवरों में ही 77 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विजयी टीम के खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा व पूर्व प्राचार्य डॉ. एके बंसल ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. आरके टंडन, डॉ. अमित भार्गव, डॉ. चंद्रशेखर रावल आदि मौजूद थे।
---------