फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Even after paying 1.5 times the fare, you are not getting seats in trains

Hathras News: ज्यादा किराया देकर भी ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह

Sun, 16 Feb 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 16 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Even after paying 1.5 times the fare, you are not getting seats in trains
महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में अभी भी लोगों को जगह नहीं मिल पा रही। नियमित की अपेक्षा स्पेशल ट्रेनों में ज्यादा किराया देने के बाद भी यात्रियों को इनमें जगह नहीं मिल पा रही। ऐसे में यात्रियों को ट्रेनों में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



महाकुंभ के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, लेकिन यह स्पेशल ट्रेनें किसी भी स्थिति में यात्रियों के लिए काफी साबित नहीं हो रहीं। रेलवे की ओर से इन स्पेशल ट्रेनों में करीब डेढ़ गुना किराया वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन




बात अगर अलीगढ़ से प्रयागराज के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन की करें तो एसी थ्री टियर के लिए 880 रुपये किराया निर्धारित है, जबकि अलीगढ़ से ही चलने वाली कुंभ स्पेशल के एसी थ्री टियर के लिए 1100 रुपये वसूल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बावजूद इसके इन ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म आरक्षण नहीं मिल पा रहा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों की विशेष सुविधा के लिए किया जाता है। 26 तारीख के बाद अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed