फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electric wire falls on bike; it burns fiercely.

Hathras News: बाइक पर गिरा बिजली का तार, धू-धूकर जली

Sat, 12 Sep 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 12 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Electric wire falls on bike; it burns fiercely.
गांव ढकपुरा रोड पर बिजली का तार टूटकर गिरने से जलती बाइक। स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : Videograb
शहर से सटे ढकपुरा रोड पर शुक्रवार सुबह अचानक बिजली का तार टूटकर नीचे खड़ी बाइक पर गिर गया। तार के गिरते ही उसमें आग लग गई और देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि घटना के समय बाइक के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र में अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में रोष है। लोगों ने बिजली व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। जानकारी मिलने के बाद बिजली निगम ने मामले की जांच शुरू कर दी। अधीक्षण अभियंता विद्युत अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया बंदरों के कारण शॉर्ट सर्किट होने से तार टूटने की आशंका है। मामले की पूरी जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed