{"_id":"5d262c0a8ebc3e6c9568d4af","slug":"eight-year-old-girl-dies-of-fever-hathras-news-ali2080088128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से आठ साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से आठ साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
बुखार से आठ साल की बच्ची की मौत
मुरसान के गांव जवाहर निवासी बच्ची को कई दिनों से आ रहा था बुखार
हालत खराब होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव जवाहर निवासी आठ साल की बच्ची की बुखार से मौत हो गई। बच्ची का कई दिनों से मुरसान में इलाज चल रहा था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मुरसान से सटे गांव जवाहर निवासी हृदेश की आठ साल की बेटी को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। बताया जा रहा है कि पहले तो उसने गांव में ही उसे दवा दिलवा दी, लेकिन उससे बच्ची को कोई फायदा नहीं हुआ, जिसके बाद उसे मुरसान में प्राइवेट चिकित्सकों पर भी दिखाया गया, लेकिन बच्ची ठीक होने के बजाय दिनों दिन ओर बीमार होती गई।
मंगलवार की दोपहर को अचानक से बच्ची की हालत नाजुक हो गई, जिसके बाद परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने बच्ची को देखा और मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर लौट गए।