{"_id":"656f61342fbf578ff701b506","slug":"efforts-underway-to-rescue-goat-stuck-in-tube-well-boring-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: नलकूप के बोरिंग में फंसी बकरी को निकालने की चली कवायद, जेसीबी से खोदाई शुरू, नहीं मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: नलकूप के बोरिंग में फंसी बकरी को निकालने की चली कवायद, जेसीबी से खोदाई शुरू, नहीं मिली सफलता
Tue, 05 Dec 2023 11:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:14 PM IST
सार
हाथरस के मुरसान में कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर पिछले आठ दिनों से बकरी के नलकूप के बोरिंग में फंसने की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तंत्र जागा और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक बोरिंग में फंसी बकरी नहीं निकल सकी है।
विज्ञापन
रस्सी से बकरी को खींचने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के मुरसान में कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर पिछले आठ दिनों से एक बकरी नलकूप के बोरिंग में फंसी हुई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तंत्र जागा और 5 दिसंबर को जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक बोरिंग में फंसी बकरी नहीं निकल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान के गांव नगला हीरा सिंह निवासी मुकेश पुत्र सौदान सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय में बकरी चराने गया था। 28 नवंबर को बकरी चराते समय उसकी एक बकरी नलकूप के बोरिंग में गिर गई। इसकी शिकायत उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस चौकी पर की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 5 दिसंबर को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। बकरी स्वामी मुकेश मौके पर आए और तहसीलदार सीपी सिंह को पूरी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
तहसीलदार ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को भी मौके पर बुला लिया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने रस्सी में कांटा बांधकर उसे नलकूप के बोरिंग में से बकरी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इस कारण कर्मचारियों द्वारा जेसीबी बुलाकर बोरिंग के पास खोदाई का कार्य कराया गया है, लेकिन देर रात तक बकरी नहीं निकल सकी है।