{"_id":"5daa09258ebc3e013c6ccb2c","slug":"eclipse-of-tenancy-in-the-light-of-good-fortune-in-the-district-hathras-news-ali2166172168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सौभाग्य की रोशनी में बकायेदारी का ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सौभाग्य की रोशनी में बकायेदारी का ग्रहण
विज्ञापन
बकायेदारों को भी बांटे ‘सौभाग्य’ के कनेक्शन
लक्ष्य हासिल करने के लिए बकायेदारों के यहां लगाए गए मीटर
सौभाग्यशाली जिला घोषित करने की जल्दी में बकायेदारों पर भी मेहरबानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में सौभाग्य योजना की रोशनी पर बकायेदारों ने ग्रहण लगा दिया है। सौभाग्य योजना में कनेक्शन वितरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बकायेदारों के यहां मीटर स्थापित कर दिए गए हैं।
भले ही हाथरस को सौभाग्यशाली जिला घोषित हुए कई माह बीत गए हैं, लेकिन अब इस योजना पर लापरवाही हावी हो गई है। इस मामले में विभागीय अफसर जांच कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने सौभाग्य योजना शुरू की थी। जिले में करीब 54 हजार कनेक्शनों का वितरण करने के साथ मीटर लगाए गए। इसके साथ प्रथम चरण में जिला सौभाग्यशाली घोषित हो गया।
बकायेदारों को कनेक्शनों का वितरण
हाथरस। बिजली विभाग व कार्यदायी एजेंसियों ने सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन वितरण में हीलाहवाली की है। जिन लोगों पर बिजली महकमे का बकाया है, उनका पुराना मीटर विभाग ने उखाड़ गया। योजना में बकायेदारों को कनेक्शन दे दिया गया। साथ ही नया मीटर भी स्थापित कर दिया गया। यदि इस मामले में जांच की जाए तो कई विभागीय अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। ये भी हो सकता है विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए बकाया को खत्म करने में गोलमाल हुआ हो। अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल का कहना है कि इस तरह के कुछ मामले में संज्ञान में आए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।