{"_id":"66a63a97d51246819b04f196","slug":"e-rickshaw-overturns-on-culvert-four-injured-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पुलिया पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल, गंभीर हालत में महिला अलीगढ़ के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पुलिया पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल, गंभीर हालत में महिला अलीगढ़ के लिए रेफर
Sun, 28 Jul 2024 06:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:03 PM IST
सार
चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा से एक ई-रिक्शा सवारियों को लेकर जंक्शन क्षेत्र के गांव लाड़पुर जा रहा था। तभी लाड़पुर के निकट एक पुलिया पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। इससे ई-रिक्शा में सवार सवारियों मे चीख-पुकार मच गई और कई सवारी घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस-जलेसर मार्ग स्थित कस्बा लाड़पुर के निकट 28 जुलाई की सुबह सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा से एक ई-रिक्शा सवारियों को लेकर जंक्शन क्षेत्र के गांव लाड़पुर जा रहा था। तभी लाड़पुर के निकट एक पुलिया पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। इससे ई-रिक्शा में सवार सवारियों मे चीख-पुकार मच गई और कई सवारी घायल हो गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में नीशा, रोशनी पुत्री साबिर, निवासी, नगला खिरनी, खुशबू पुत्री शान मोहम्मद व राधा पत्नी लाखन सिंह निवासीगण गांव परसारा थाना चंदपा घायल हो गईं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां राधा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन