Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dumper Snaps Cable, Eight Electric Poles Collapse

सहपऊ: डंपर में फंसी बिजली की केबल, आठ विद्युत खंभे टूटकर गिरे, देखिए वीडियो में

Sat, 07 Nov 2026 11:45 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 07 Nov 2026 11:45 AM IST
सार

हादसे में ग्राम निवासी सुरेश चंद शर्मा के मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी पशुओं को बांधने के लिए बनाई गई टिनशेड भी टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि टिनशेड के नीचे बंधे पशु बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Dumper Snaps Cable, Eight Electric Poles Collapse
हादसे में टूटा खंभा, गिरी टिनशेड - फोटो : संवाद

विस्तार

सहपऊ क्षेत्र के ग्राम मकनपुर में शुक्रवार/शनिवार रात करीब दो बजे एक बड़ा हादसा हुआ। एक डंपर के पीछे के हिस्से में बिजली की केबल फंस गई थी। डंपर के आगे बढ़ने के दौरान केबल खिंचती चली गई, जिससे रास्ते में लगे आठ विद्युत खंभे टूटकर गिर गए। इस घटना से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

विज्ञापन


हादसे में ग्राम निवासी सुरेश चंद शर्मा के मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी पशुओं को बांधने के लिए बनाई गई टिनशेड भी टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि टिनशेड के नीचे बंधे पशु बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के अनुसार, चालक को केबल फंसने की जानकारी नहीं हुई थी। खंभे गिरने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। रात दो बजे से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द-से-जल्द टूटे हुए खंभों को बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन


जल्द-से-जल्द बिजली आपूर्ति होगी बहाल
विद्युत विभाग के अवंत नितांत शर्मा ने घटना की सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूरा एस्टीमेट बनाकर विभाग को दे दिया गया है। अवंत नितांत शर्मा के अनुसार, खंभे और केबल लगाने का कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। विभाग जल्द-से-जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित शिकायत भी होगी कार्रवाई
इधर, कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोतवाली में किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed