{"_id":"6aedce55e3b9c0879d0bc286","slug":"hathras-firecracker-market-opens-today-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आज से सजेगा पटाखा बाजार, 50 दुकानें तैयार, बागला कॉलेज के मैदान में तीन दिन होगी आतिशबाजी की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आज से सजेगा पटाखा बाजार, 50 दुकानें तैयार, बागला कॉलेज के मैदान में तीन दिन होगी आतिशबाजी की बिक्री
Sat, 07 Nov 2026 01:26 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:26 AM IST
सार
हाथरस में सात, आठ और नौ नवंबर को तीन दिवसीय पटाखा बाजार बागला कॉलेज के मैदान में लगेगा। बाजार में तीनों दिन दमकल वाहन के साथ विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
आतिशबाजी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली के त्योहार पर हाथरस शहर के बागला कॉलेज के मैदान में पटाखा बाजार लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से सात, आठ और नौ नवंबर को तीन दिवसीय पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गई है। मैदान में करीब 50 दुकानें बनकर तैयार हो गई हैं।
विज्ञापन
दुकानदारों ने यहां अपनी दुकानें सजाना शुरू कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में परेशानी न हो। आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से शिविर भी लगाया गया है।
विज्ञापन
बाजार में तीनों दिन दमकल वाहन के साथ विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बाजार में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके।
विज्ञापन