Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Buses Doubled on Mathura-Bareilly, Noida Routes

हाथरस: मथुरा-बरेली, बल्लभगढ़ व नोएडा रूट पर बसें हुईं दोगुनी, दिल्ली रूट पर चार गुना बढ़ाई बसें

Sat, 07 Nov 2026 01:13 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 07 Nov 2026 01:13 AM IST
सार

त्योहार के मद्देनजर चालकों और परिचालकों के अवकाश पर रोक लगाते हुए फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी बस स्टैंड पर मुसाफिरों को लंबा इंतजार न करना पड़े।

विज्ञापन
Buses Doubled on Mathura-Bareilly, Noida Routes
हाथरस डिपो रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहार मनाने घर जाने वाले मुसाफिरों की राह आसान करने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। दिल्ली रूट पर बसों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले चौगुनी कर दी गई है, जबकि मथुरा-बरेली, बल्लभगढ़ और नोएडा रूट पर बसों की संख्या दोगुनी कर दी गई है।

विज्ञापन


हाथरस डिपो के पास कुल 87 बसों का बेड़ा है, जिसमें से मेंटेनेंस वाली महज दो बसों को छोड़कर बाकी 85 बसों को पूरी तरह से ऑनरूट कर दिया गया है। धनतेरस की सुबह से ही डिपो प्रबंधन ने विशेष रूट प्लान के तहत बसों का संचालन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


त्योहार के मद्देनजर चालकों और परिचालकों के अवकाश पर रोक लगाते हुए फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी बस स्टैंड पर मुसाफिरों को लंबा इंतजार न करना पड़े। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि दिवाली और भाई दूज के दौरान डिपो के प्रमुख बस अड्डों और स्टॉपेज पर कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस रूट पर यात्रियों की संख्या में अचानक इजाफा होगा, वहां तत्काल अतिरिक्त बसें रवाना की जाएंगी। त्योहार पर किसी भी यात्री को बस की कमी से जूझना न पड़े, इसके लिए वर्कशॉप में भी तकनीकी स्टाफ को राउंड-द-क्लॉक अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed