फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dumper Snags on Bundled Cables, Transformer Topples

Hathras News: बंच केबल में फंसा डंपर, ट्रांसफाॅर्मर गिरा, हंगामा

Tue, 24 Mar 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 24 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dumper Snags on Bundled Cables, Transformer Topples
नगला बेरिया चौराहे पर ट्रांसफाॅर्मर गिरने पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
शहर के नगला बेरिया क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब पांच बजे मिट्टी से भरा एक डंपर झूलती बंच केबल में फंस गया, जिससे चौराहे पर लगा ट्रांसफाॅर्मर नीचे आ गिरा। ट्रांसफॉर्मर गिरने की तेज आवाज हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक इलाके की बिजली भी बंद रही।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर बंबा की ओर से आकर चौराहे से नगला धन सिंह की तरफ मुड़ा, तभी झूल रही बंच केबल उसमें फंस गई और खिंचाव के चलते ट्रांसफाॅर्मर गिर गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। बिजली निगम और पुलिस को सूचना दी गई।बिजली निगम ने तत्काल आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन




पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है, जबकि बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नया खंभा लगाकर ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि करीब छह माह पहले भी डंपर की टक्कर से इसी स्थान का बिजली का खंभा टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उस समय समझौता होने के बावजूद नया खंभा नहीं लगाया गया और बंच केबल को पीपल के पेड़ से बांध दिया गया, जिससे वह झूलती रही और अंततः हादसे का कारण बनी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण लालबहादुर ने बताया कि टीम को मौके पर भेज दिया गया था और मरम्मत कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed