{"_id":"66a824c92693a34be80c8464","slug":"dues-not-paid-despite-complaint-hathras-news-c-56-1-sknl1012-118073-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शिकायत के बावजूद नहीं हुआ बकाया का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शिकायत के बावजूद नहीं हुआ बकाया का भुगतान
Tue, 30 Jul 2024 04:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश कुमार विमल ने आरोप लगाया है कि विजिलेंस से शिकायत करने के बाद भी उनके बकाया वेतन, एरिया और चिकित्सा दावों का भुगतान नहीं किया गया है। अधिकारियों द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उनके बकाया वेतन, एरियर और चिकित्सा दावों के भुगतान की एवज में सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक ने उनसे रुपयों की मांग की थी। इसकी उन्होंने विजिलेंस आगरा में शिकायत की थी, जिसके बाद विजिलेंस ने लिपिक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। इसके बावजूद अभी तक उनका किसी प्रकार का कोई भुगतान नहीं किया गया है। जांच के नाम पर उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक एक अधिकारी यहां तैनात रहेेंगे, तब तक जांच प्रभावित रहेगी।