फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dues and Mathura teams won

पावना और मथुरा की टीमें जीतीं

Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dues and Mathura teams won
डीपीएस में क्रिकेट टीम के सदस्यों से परिचय प्राप्त करते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। डीपीएस में पावना क्रिकेट अकादमी हाथरस द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार की सुबह खेले गए पावना ए एवं हाथरस एकादश के मध्य हुए मैच में पावना ने हाथरस को नौ विकेट से हरा दिया। 
विज्ञापन


टॉस जीतकर हाथरस एकादश ने सिद्धार्थ 47 और सौरभ 57 रन की मदद से चार विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। दीपक सिंह ने 11 रन देकर तीन विकेट चटकाए। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जवाब में मनीष मेहरोत्रा ने नाबाद 50 रन और अमन मिश्रा ने नाबाद 32 रन के सहयोग से पांच ओवर शेष रहते एक विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में मथुरा एकादश ने लक्ष्य क्रिकेट अकादमी को 40 रन से हराकर पूर्ण अंक प्राप्त किए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मथुरा एकादश के प्रशांत ने 40, कन्हैया ने 23 और विशाल के 26 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। शिवम, राहुल एवं नवाब ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य क्रिकेट अकादमी लक्ष्य का पीछा करने में असमर्थ रही और मात्र 87 रन के स्कार पर ही पूरी टीम सिमट गई। यमन बंसल ने 18, राहुल ने 15 और नवाब ने 14 रनों का योगदान दिया। मथुरा की तरफ से पुष्पेंद्र, नीरज एवं शुभम ने दो विकेट लिए। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन एक्सिस बैंक के मैनेजर ऋषभ रिषीराज ने किया। उन्हाेंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बुधवार को सुबह छह बजे से हाथरस एकादश और लक्ष्य क्रिकेट अकादमी के मध्य एवं सुबह नौ बजे से मथुरा एकादश और पावना बी की टीम के मध्य मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed