फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   drunke beer after worship, many people had died

प्रसाद में पी गई शराब बनी काल, गांव में हाहाकार

Thu, 29 Apr 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
drunke beer after worship, many people had died
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सिंगी समाज के लोगों में कुलदेवता को खुश करने के लिए शराब की धार चढ़ाने का रिवाज है। इसी परंपरा के तहत दफनगाह में नगला सिंगी और नगला प्रहलाद के करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने सैयद बाबा पीर की पूजा की, लेकिन प्रसाद के रूप में दी गई शराब को पीने के बाद सभी लोग बीमार पड़ गए और गांव में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कुलदेवता की पूजा खुशहाली के लिए की गई थी, लेकिन यहां के लोगों की खुशी शराब पीने के बाद मातम में बदल गई।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला सिंगी के लोग करीब पांच पीढ़ियों से यहां पर रह रहे हैं। तभी से वह कुल देवता के रूप में सैयद बाबा पीर की पूजा भी दफनगाह में करते आ रहे हैं। यह पूजा महामारी के वक्त करते हैं या फिर परिवार में कोई खुशी हो, तब कुल देवता की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए नगला प्रहलाद निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि उनके पूर्वज पहले से सैयद बाबा को मनाते आ रहे हैं। शराब की धार चढ़ाने का चलन है, क्योंकि कोई देवता खीर-पूरी से मानते हैं तो किसी देवता को शराब से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई बच्चा अगर बीमार हो जाता है तो उसे हम देवता के नाम का प्रसाद बांट देते हैं तो घर में आई परेशानी दूर हो जाती है, लेकिन यहां तो सबकुछ उल्टा हो गया। कुल देवता की पूजा के बाद शराब पीने के बाद सभी बीमार हो गए और फिर छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed